क्वाड हिंद और प्रशांत महासागर से लगे हुए देश भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान का समूह है। क्वाड शब्द 'क्वाड्रीलेटरल सुरक्षा वार्ता' के क्वाड्रीलेटरल (चतुर्भज) से लिया गया है। आधिकारिक तौर पर यह एक औपचारिक गठबंधन नहीं है बल्कि यह एक अनौपचारिक रणनीतिक मंच है। लक्ष्य। क्वाड का उदेश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में लोकतांत्रिक देशों के हितों की रक्षा करना और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना है। इनमें समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे के अलावा वर्तमान में कोरोना महामारी भी शामिल है। क्वाड को चीन के बढ़ते प्रभाव और विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं का मुकाबला करने के प्रयास के रूप में भी देखा जाता है। शुरूआत। 2006 में तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे क्वाड के गठन पर विचार करने वाले पहले व्यक्ति थे। थोड़ा सा पीछे जाएं तो क्वाड जैसे समूह को बनाने की जरूरत पहली बार 2004 में आई सुनामी के बाद पड़ा, जब भारत ने जापान, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया था। पहली बैठक। 4 देशों के इस समूह की पहली बैठक 2007 में फि
8 मई को दुनिया के कई देशों में मदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन लाेग अपनी मां के त्याग और समर्पण के लिए उनका आभार जताते हैं।
![]() |
Mothers Day |
मदर्स डे की शुरूआत एक अमेरिकी स्कूली शिक्षिका एना जारविस ने की थी। उनका मानना था कि एक मां ही है, जो दुनियां में आपका किसी भी इंसान से अधिक ख्याल रखती है।
कहां से आया विचार।
एना जारविस को मदर्स डे मनाने का विचार अपनी मां एन रीव्स जारविस से मिला था। 1858 में रीव्स चर्च में एक मदर्स डे नेटवर्क चलाती थीं। इसका उदेश्य शिशु मृत्यु दर को कम करना था। खुद रीव्स के 9 बच्चों की मौत किसी अज्ञात बीमारी से हो गई थी।
पहली बार मना मदर्स डे।
वर्ष 1905 में अपनी मां के निधन के बाद एना उनके सपने को पूरा में जुट गयी। एना ने पहली बार 10 मई 1908 को चर्च में मदर्स डे का आयोजन किया। इस अवसर पर एना ने महिलाओं में अपनी मां के पसंदीदा सफेद कार्नेशन फूल बांटे। इस दिन के लिए एना ने मई का दूसरा रविवार इसलिए चुना क्योंकि यह उनकी मां की पुण्यतीथि (9 मई) के करीब था।
अस्तित्व में आया मदर्स डे।
एना के इस प्रोग्राम की खूब चर्चा हुई और आगे चलकर 1910 में ये वेस्ट वर्जिनिया स्टेट का राजकीय दिवस बन गया। 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने मई का दूसरा रविवार मांओं को समर्पित करते हुए राजकीय दिवस घोषित कर दिया। इस तरह मदर्स डे अस्तित्व में आया।
तारीख: 08/05/2022
लेखक: राकेश कुमार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें