अपने लंबे कद के कारण अमेरिकी फैमिली ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड।
अमेरिका की एक फैमिली ने दुनिया के सबसे ऊंचे कद वाले परिवार के तौर पर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। 5 लोगों के इस परिवार में औसतन एक इंसान की लंबाई 6 फीट 8.03 इंच है। परिवार की संयुक्त लंबाई 1 टेनिस कोर्ट की आधी लंबाई के बराबर है।
फैमिली के सबसे छोटे सदस्य की लंबाई सबसे अधिक।
उम्र के लिहाज से परिवार के सबसे छोटे सदस्य एडम ट्रेप (22 वर्ष) फैमिली में सबसे लंबे कद वाले व्यक्ति हैं। जिनकी लंबाई 7 फीट 3 इंच है। इसके बाद उनकी 27 वर्षीय बहन सवैयाना हैं, जिनकी लंबाई 6 फिट 8 इंच है। एडम के पिता भी 6 फीट 8 इंच के हैं जबकि एडम की 24 वर्षीय बहन मौली 6 फिट 6 इंच की है। इस परिवार में लंबाई के हिसाब से सबसे छोटी इनकी मां है जिनकी लंबाई 6 फीट 3 इंच है।
कैसे मापी गई इनकी लंबाई।
परिवार के अनुसार रिकॉर्ड के लिए लंबाई मापना एक लंबी प्रक्रिया थी। लंबाई मापने के लिए फैमिली ने एक आर्थोपेडिक की मदद ली, जिसने परिवार के हर एक सदस्य को लिटा कर और खड़ा कर दिन में तीन बार मापा। मापों के इस औसत का इस्तेमाल उनकी ऊंचाई की गणना के लिए किया गया।
लंबे कद के कारण परेशानियां।
परिवार का कहना है कि उन्हें उन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिनके बारे में औसत लंबाई वाले इंसानों को सोचना भी नहीं पड़ता है। इनमें दरवाजों में गुजरने के लिए झुकना, बाजार में शॉपिंग और लंबे पैर के कारण कार चलाने में आने वाली कठिनाइयां शामिल है।
संदेश।
परिवार का मानना है कि उनकी लंबाई का रिकॉर्ड उन लोगों को सशक्त बनाएगा, जो यूनिक है या खुद को अलग महसूस करते हैं। फैमिली के अनुसार अगर किसी इंसान को जज करने है तो देखें कि वह अंदर से कैसा है, इस आधार पर उसके बारे में कोई राय ना बनाएं कि उसका शरीर कैसा दिखता है। परिवार चाहता है कि दुनिया समझे कि किसी इंसान की एक विशेषता उसे परिभाषित नहीं कर सकती।
तारीख: 21/04/2022
लेखक: राकेश कुमार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें