लड़का नवादा (बिहार) का और लड़की जर्मनी की दोनों ने रचाई शादी।
भारत से मिलो दूर, न एक दूसरे के भाषा की समझ और न ही दोनों एक दूसरे के कल्चर को अच्छी तरह जानते है। फिर भी प्यार में एक कहावत है की प्यार अंधा होता है।
ऐसा ही कुछ एक मामला नवादा जैसे छोटे शहर से निकल के आयी है जहाँ नरहट प्रखंड के बेरोटा के सत्येंद्र ने जर्मनी की एक गोरी चिट्टी लड़की से शादी रचा ली है। तथा उनकी शादी में परिवार तथा गांव के अन्य सदस्य भी शामिल हुए।
सत्येंद्र ने बताया कि उनकी विवाह राजगीर में संपन्न हुआ है। और जर्मनी की लड़की से शादी की है। आपको बता दें की सत्येंद्र एक शोधकर्ता है और वो 2019 में कैंसर पर शोध करने के लिए स्वीडन गए थे तथा लारिसा बेंज प्रोस्टेट कैंसर पर रिसर्च करती थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आये और प्यार हो गया तथा दोनों ने हिन्दू रीती रिवाज से भारत में शादी करने का फैसला किया।
आपको बता दें कि भारत में विदेशी लड़कियों से शादी करने का यह मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी बहुत सारे ऐसे न्यूज़ निकल कर आए हैं जिसमें की भारत के किसी शहर या गांव का लड़का किसी यूरोपियन लड़की या फिर किसी अमेरिकन लड़की से शादी की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें