क्वाड हिंद और प्रशांत महासागर से लगे हुए देश भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान का समूह है। क्वाड शब्द 'क्वाड्रीलेटरल सुरक्षा वार्ता' के क्वाड्रीलेटरल (चतुर्भज) से लिया गया है। आधिकारिक तौर पर यह एक औपचारिक गठबंधन नहीं है बल्कि यह एक अनौपचारिक रणनीतिक मंच है। लक्ष्य। क्वाड का उदेश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में लोकतांत्रिक देशों के हितों की रक्षा करना और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना है। इनमें समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे के अलावा वर्तमान में कोरोना महामारी भी शामिल है। क्वाड को चीन के बढ़ते प्रभाव और विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं का मुकाबला करने के प्रयास के रूप में भी देखा जाता है। शुरूआत। 2006 में तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे क्वाड के गठन पर विचार करने वाले पहले व्यक्ति थे। थोड़ा सा पीछे जाएं तो क्वाड जैसे समूह को बनाने की जरूरत पहली बार 2004 में आई सुनामी के बाद पड़ा, जब भारत ने जापान, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया था। पहली बैठक। 4 देशों के इस समूह की पहली बैठक 2007 में फि
पटना के खैनी व्यापारी से ₹52000 की लूट।
पटना में आजकल लूटपाट की घटना काफी बढ़ती जा रही है। आज पटना के जक्कनपुर थाना के अंतर्गत नया चिरैयाटांड़ पल के पास बाइक पर सवार दो अपराधिओं ने फुलवारी के खैनी व्यापारी से 52 हजार की लूट को अंजाम दिया।
वहीं पीड़ित ने जक्कनपुर थाना पहुंचकर बताया की उनका स्टाफ रॉकी 10 साल से उनके यहाँ काम कर रहा है। रॉकी राजेंद्रनगर से पैसा लेकर आ रहा था उसी क्रम में चिरैयाटांड़ पुल के समीप दो बाइक सवार अपराधिओं ने हथियार दिखाकर उससे नकद 52,000 रु लूट की वारदात को अंजाम दिया।
यह घटना करीब दिन के 2 बजे घटी। वहीं जक्कनपुर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों के छानबीन में लग गई है।
स्थान: पटना, बिहार।
तारीख: 15/03/2022
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें