क्वाड हिंद और प्रशांत महासागर से लगे हुए देश भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान का समूह है। क्वाड शब्द 'क्वाड्रीलेटरल सुरक्षा वार्ता' के क्वाड्रीलेटरल (चतुर्भज) से लिया गया है। आधिकारिक तौर पर यह एक औपचारिक गठबंधन नहीं है बल्कि यह एक अनौपचारिक रणनीतिक मंच है। लक्ष्य। क्वाड का उदेश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में लोकतांत्रिक देशों के हितों की रक्षा करना और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना है। इनमें समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे के अलावा वर्तमान में कोरोना महामारी भी शामिल है। क्वाड को चीन के बढ़ते प्रभाव और विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं का मुकाबला करने के प्रयास के रूप में भी देखा जाता है। शुरूआत। 2006 में तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे क्वाड के गठन पर विचार करने वाले पहले व्यक्ति थे। थोड़ा सा पीछे जाएं तो क्वाड जैसे समूह को बनाने की जरूरत पहली बार 2004 में आई सुनामी के बाद पड़ा, जब भारत ने जापान, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया था। पहली बैठक। 4 देशों के इस समूह की पहली बैठक 2007 में फि
बीते दिन नवादा में चला सघन दोपहिया वाहन जाँच अभियान।
बिना हेलमेट तथा जरुरी दस्तावेज के शहर में मोटरसाइकिल से सफर करना नवादा की गलियों में आम है। लोग लापरवाह बनकर शहर में बाइक लेकर निकल पड़ते हैं। जिसके कारण नगर की पुलिस भी अब सख्त नजर आ रही है। तथा वाहन जाँच में तेजी लायी गई है।
बीते दिन यानि 16 मार्च को नवादा के प्रसाद बिगहा में नगर थाना की पुलिस द्वारा सघन दोपहिया वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जिसमे बिना हेलमेट तथा बिना जरुरी दस्तावेज के वाहन वालों से रु 2000 तक का फाइन लिया गया। कुछ लोग वाहन जाँच देखकर रास्ता बदलकर भी निकल लिए।
नवादा SP के निर्देश पर शहर में लगातार वहां जाँच अभियान चलाया जा रहा है। लगातार हो रहे वाहन जाँच के बावजूद लोग बिना हेलमेट और दस्तावेज के शहर में सफर करते देखे जा रहे हैं। जिसके कारण फाइन में भी बढ़ोतरी की गई है।
स्थान: नवादा, बिहार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें